फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के गुजरात में बच्चों की पीठ पर चढ़े भाजपा उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा लगता है जैसे विवादों के साथ भारतीय जनता पार्टी का चोली-दामन का साथ हो गया है। पार्टी एक मामले से निपट नहीं पाती कि दूसरा विवाद उसके साथ जुड़ जाता है।
विज्ञापन


पहले नरेंद्र मोदी के लिए बनारस लोकसभा सीट को लेकर पार्टी की खूब फजीहत हुई तो उसके बाद भाजपा के पितामह लालकृष्ण आडवाणी ने ऊपर से लेकर नीचे तक पूरा सिस्टम हिला दिया।

इन दोनों झटकों से पार्टी अभी उबरी भी नहीं थी कि मोदी को लेकर एक नारे पर बवाल मच गया और खुद भाजपा को इसपर सफाई देनी पड़ी। लेकिन अब एक नए विवाद ने पार्टी को घेर लिया है। ताजा मामला मोदी के राज्य गुजरात से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

व्हाट्सएप पर वायरल हुआ वी‌डियो

गुजरात के राजकोट से भाजपा प्रत्याशी मोहन कुंडरिया एक ‌वीडियो क्लिक को लेकर ऐसे विवाद में फंस गए हैं कि उनके लिए अपनी छवि बचाना मुश्किल जान पड़ रहा है।

एक वीडियो क्लिप में मोहन कुंडरिया स्कूली बच्चों की कमर के ऊपर चलते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो स्मार्टफोन पर वॉट्सऐप के जरिए खूब वायरल हो रहा है।

यह वीडियो पिछले सप्ताह राजकोट के स्वामी नारायण मंदिर में आयोजित आर्य समाज के एक योग शिविर का है, जिसमें कुंडरिया के समर्थक तिरंगा और भाजपा का झंडा लहरा रहे हैं, जबकि कुंडरिया स्कूली बच्चों की कमर के ऊपर चल रहे हैं। इस वीडियो को लेकर बवाल मच गया है।
विज्ञापन

‌आयोजकों ने बनाया था दबाव: कुंडरिया

इस मामले पर मोहन कुंडरिया का कहना है कि यह एक यो‌ग शिविर था। शिविर के आयोजकों ने उनपर दबाव बनाया कि वे छात्रों की प्रतिभा का परखने के लिए उनकी कमर पर चलें।

उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को शारीरिक रूप से दुख पहुंचाने का नहीं था। छात्र चाहते थे कि मैं उनकी कमर पर चढूं और उनके मानसिक व शारीरिक संतुलन का प्रदर्शन देखूं।

कुंडरिया के सफाई देने के बावजदू विपक्षी दलों के नेता इस मामले पर उनकी आलोचना कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें