गुजरात में नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद कर रहे केशुभाई पटेल को विधानसभा चुनाव से पहले ही झटका लग गया है। केशुभाई द्वारा बनाई गई गुजरात परिवर्तन पार्टी के उपाध्यक्ष केडी जेसवानी फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं।
जेसवानी ने यह कहते हुए केशुभाई का साथ छोड़ा कि उनकी पार्टी वंशवाद और जाति आधारित राजनीति में लिप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि कम समय में ही उन्होंने महसूस किया कि गुजरात परिवर्तन पार्टी भाजपा का विकल्प मुहैया कराने के लिए बनी थी लेकिन नई पार्टी वंशवाद और जाति आधारित राजनीति में लिप्त है।
उल्लेखनीय है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके केशुभाई पटेल ने कुछ समय पहले नरेंद्र मोदी से नाराज होकर अपनी अलग पार्टी गठित कर ली थी। गुजरात परिवर्तन पार्टी विधानसभा चुनावों में भाजपा को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद कर रही है।