फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपू सुल्तान की जयंती का विरोध, हिंसा में वीएचपी नेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू से करीब 250 किलोमीटर दूर मडिकेरी कस्बे में विरोध प्रदर्शन के दौरान वीएचपी के एक नेता की मौत हो गई और करीब तीस अन्य लोग घायल हुए हैं। आपको बता दें कर्नाटक की कांग्रेस सरकार आज टीपू सुल्तान की जयंती को बड़े आयोजन के तौर पर मना रही है और वीएचपी समेत कई संगठन इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीएचपी समेत कई संगठनों ने कर्नाटक सरकार की तरफ से आयोजित टीपू सुल्तान जयंती के विरोध में ये मार्च निकाला था। इस विरोध मार्च ने अचानक सांप्रदायिक रंग ले लिया और प्रदर्शन हिंसक हो उठा। इस हिंसा को बेकाबू होने से रोकने के लिए सरकार ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर भेजा है।
विज्ञापन

पत्थरबाजी ने लिया सांप्रदायिक रंग

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोडागू के वीएचपी के संगठन सचिव 50 साल के कुटप्पा इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्होंने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। विरोध मार्च के दौरान दंगाइयों ने खूब पत्थर बरसाए जिसमें वीएचपी के करीब 30 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों ने टीपू जयंती का विरोध कर रहे लोगों पर पत्थरबाजी की जिसने सांप्रदायिक रूप ले लिया और उसके बाद हिंसा भड़क उठी। करीब बीस दुकानों और इतने ही घरों पर दंगाइयों ने हमला बोला और लूटपाट की। और किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें