फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के गोवा सम्मेलन से विहिप ने बनाई दूरी

Mon, 10 Jun 2013 12:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्मंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार की कमान सौंपने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बाद अब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने भी भारतीय जनता पार्टी के गोवा सम्मेलन से दूरी बना ली है।
विज्ञापन


विहिप के महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने इस सम्मेलन पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार किया है।

तोगड़िया ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि विहिप भाजपा के अंदरूनी मामलों में बोलने के लिए अधिकृत नहीं है।

गोवा बैठक में आडवाणी की अनुपस्थिति और मोदी से जुडे़ सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में वह कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहते।

साथ ही सफाई भी दी
तोगड़िया ने यह भी कहा कि उनके लिए व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं है। वे हमेशा से पार्टी, राष्ट्र और विचारधारा को महत्व देते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो भी दल देश की संप्रभुता और सभी नागरिकों के हित की बात करेगा, वह विहिप को स्वीकार्य होगा।

राम मंदिर की मांग
साथ ही तोगड़िया ने राम मंदिर निर्माण की मांग भी की। उन्होंने कहा कि विहिप का समर्थन उसी पार्टी को मिलेगा जो राम मंदिर के निर्माण, धारा 370 को हटाने और समान नागरिक संहिता का वादा करेगी।

तोगड़िया ने अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस सरकार ने आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ चल रहे केस को भी हटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक बार मामला दर्ज हो जाने के बाद इसे खत्म करने का अधिकार केवल कोर्ट को है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें