फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा नेता एबी वर्धन का लंबी बीमारी के बाद निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ वाम नेता एबी वर्धन का लंबी बीमारी के बाद शनिवार देर शाम निधन हो गया। 92 वर्षीय वर्धन बीते कुछ दिनों से बीमार थे। वर्धन के निधन की पुष्टि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने डी राजा ने की।
विज्ञापन


वर्धन दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती थे। बताते चलें कि बर्धन का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में 25 सिंतबर 1924 को हुआ था।

वर्धन अपने पूरे राजनीतिक सफर में सिर्फ एक ही चुनाव में जीत मिली। वो 1957 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी थे। उसके बाद वर्धन ने 1967 और 1980 के लोकसभा के चुनावों में भी भाग लिया लेकिन वे जीत नहीं सके।
विज्ञापन

1996 में बने महासचिव

1996 में वर्धन को भाकपा का महासचिव बनाया गया। वर्धन के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वर्धन के परिवार और सीपीआई में उनके साथ उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।

वहीं सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव ने वर्धन के निधन पर कहा कि उनका निधन समस्त कम्युनिस्ट मूवमेंट्स के लिए बड़ी हानि है। वर्धन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुःख व्यक्त किया है।

Will always remember Shri AB Bardhan as a passionate Communist, fully committed to his ideology & principles. May his soul rest in peace.— Narendra Modi (@narendramodi) January 2, 2016

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें