फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र का निधन

Sat, 03 Nov 2012 07:38 PM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र का शनिवार को यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे मिश्र ने पटना स्थित आवास पर आखिरी सांस ली।
विज्ञापन


बक्सर जिले के दुधारचक में 1923 में जन्मे मिश्र 89 वर्ष के थे। वह 1971 में बिहार सरकार में वित्त मंत्री भी रहे थे। मिश्र बिहार में भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष और 1995 से 2003 तक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे मिश्र अविवाहित थे।

उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ठाकुर और मोदी ने कहा कि मिश्र ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में लगा दिया था। उनके निधन से पार्टी को ही नहीं बल्कि पूरे बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली सहित पार्टी के कई बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने रविवार को यहां पहुंचेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कड़े विरोध के चलते नरेंद्र मोदी को बिहार में 2005 और 2010 में हुए चुनाव के लिए न्योता नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें