फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ सेक्टर को तिगुना हुआ आवंटनः पीएम

Sat, 03 Nov 2012 07:37 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने पिछली बार की तुलना में 12वीं पंचवर्षीय योजना में स्वास्थ्य सेक्टर का आवंटन तीन गुना कर दिया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों को ध्यान में रखकर इस सेक्टर को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं सरकार ने देश भर के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने का फैसला किया है। सरकार के इस प्रयास से गरीबों का दवाओं पर होने वाला खर्च कम होगा। वह लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की पुनर्विकास परियोजना के शिलान्यास के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

सिंह ने कहा कि सरकार ने पोषक आहार, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, आवास और शिक्षा, खासकर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को रेखांकित किया है और इस पंचवर्षीय योजना में इन क्षेत्रों को विशेष महत्व दिया गया है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधनों की कमी सरकार के समक्ष बड़ी चुनौती है और इस क्षेत्र में अधिक से अधिक नर्सिंग एवं मेडिकल कॉलेज खोले जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्साकर्मी तैयार करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सरकार एम्स जैसे संस्थान चंडीगढ़, लखनऊ, भोपाल, हैदराबाद, कोयंबटूर, भुवनेश्वर, पटना और औरंगाबाद में स्थापित कर रही है। उम्मीद है कि ये सभी नए संस्थान इस दिशा में बेहतर साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें