केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने नरेंद्र मोदी की ओर से रिकाउंटिंग मिनिस्टर (पुनर्मतगणना मंत्री) कहे जाने का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने एक बार फिर तथ्यों के साथ फर्जी मुठभेड़ किया है। 2009 में शिवगंगा में कभी पुनर्मतगणना नहीं हुई थी।
2009 के संसदीय चुनावों में शिवगंगा में एक बार मतगणना हुई थी। हारे हुए उम्मीदवार की पुनर्मतगणना का आग्रह देर से किए जाने के कारण चुनाव अधिकारी ने गिनती कराने से इनकार कर दिया था। चिदंबरम तमिलनाडु के शिवगंगा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।