शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को अपने मंत्रालयों में सरकारी बाबुओं की लेटलतीफी को औचक निरीक्षण में पकड़ा।
अचानक मंत्रालय के दौरे पर निकले नायडू को 80 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कुछ सीट पर मौजूद नहीं थे तो कुछ दफ्तर ही नहीं पहुंचे थे।
इससे नाराज नायडू ने नदारद कर्मचारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। उन्होंने लेटलतीफी को खत्म करने के लिए कड़े आदेश भी दिए।