फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, किस खुलासे से और फंसीं वसुंधरा राजे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी अंग्रेजी टीवी चैनल ने शुक्रवार को अपने दावे में कहा कि ललित मोदी के जरिये राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी लाभ कमाया। यह खुलासा भाजपा के उस प्रतिक्रिया के बाद आया है, जिसमें पार्टी ने कहा था कि वसुंधरा ने ललित मोदी की मदद भर की थी, उन्होंने मोदी के जरिए कोई लाभ या भ्रष्टाचार नहीं किया।
विज्ञापन


चैनल के मुताबिक, ललित मोदी कंपनी निहांत हेरिटेज प्राइवेट लिमिटेड में वसुंधरा की भी हिस्सेदारी है। इसमें कहा गया है कि इस कंपनी में राजे के बेटे दुष्यंत और बहु निहारिका के पास क्रमश: 4800 और 5000 शेयर थे। वसुंधरा के जन्म दिन पर दुष्यंत और निहारिका ने इस कंपनी के 3280 शेयर वसुंधरा को तोहफे में दिए।

इस हिसाब में वसुंधरा ने ललित मोदी की निहांत हेरिटेज प्राइवेट लिमिटेड से प्रत्यक्ष लाभ कमाया और इससे ललित मोदी तथा वसुंधरा के बीच वित्तीय संबंधों का भी पता चलता है। नया खुलासा वसुंधरा की मुश्किलें और बढ़ा सकता है। चैनल का दावा है कि नए विवाद में घिरने के बाद वसुंधरा शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें