फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ भाषण के सभी मामलों में वरुण गांधी बरी

Tue, 05 Mar 2013 04:35 PM IST
पीलीभीत/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। भड़काऊ भाषण के दूसरे मामले में भी वरुण गांधी को बरी कर दिया गया है। स्थानीय अदालत ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 7 मार्च 2009 को वरुण गांधी पर एक चुनावी सभा के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ पीलीभीत कोर्ट में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक वरुण गांधी के भाषण के खिलाफ कोई गवाह नहीं मिलने के कारण अदालत ने उन्हें बरी कर दिया। इससे पहले 27 फरवरी को भड़काऊ भाषण के एक अन्य मामले में वरुण गांधी को सबूतों की कमी के कारण बरी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें