चर्च आमतौर पर शांति भरे माहौल का अहसास कराते हैं। लेकिन फ्लोरिडा का एक चर्च इन दिनों अपनी अजीबोगरीब शेप को लेकर इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। फ्लोरिडा स्थित तांबा खाड़ी में चिकन की शेप में बना चर्च राहगीरों को रुकने पर मजबूर कर देता है।
दरअसल इस चर्च की ऊपरी मंजिल का खांचा बिलकुल चिकन के चेहरे जैसा है। दो बड़ी गोल खिड़कियां चिकन की आंख प्रतीत होती हैं और रूफ टाइल चिकन के मुंह जैसा लगता है। चर्च के सिरे पर खड़ा क्रॉस चिकन की कलगी जैसा लगता है। सबसे खास बात ये है कि चर्च की परछत्ती लाल रंग से रंगी है ताकि देखते ही चिकन का अहसास हो। आते जाते लोग रुक रुक कर इस चर्च को देखते हैं और फोटो खींचने पर मजबूर हो जाते हैं।
डेली मेल के अनुसार चर्च को इस तरह का रूप दिए जाने पर हालांकि कई लोग खफा हैं लेकिन इंटरनेट पर इसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है और इसके दीवानों ने 'चिकन चर्च' नाम का फैन क्लब भी बना लिया है।
चिकन चर्च के प्रबंधक मंडल में शामिल डी डी पार्कर ने बताया कि उनका मकसद था कि लोग चर्च को देखकर खुशी महसूस करें और यहां आने के लिए प्रेरित हों। उनका मकसद किसी को दुख पहुंचाना कतई नहीं था। लेकिन उन्हें यह जानकर अचंभा हो रहा है कि उनका ये आइडिया इंटरनेट पर इतना पॉपुलर हो गया है।
मेडिएरा बीच पर स्थित ये चर्च मछुआरों के एक समूह ने 1944 में बनवाया था। मछुआरों के समुदाय का कहना है कि समुद्र से लौट रहे मछुआरों को अपने घर लौटने में चर्च पर जल रही लाइट बतौर लाइट हाउस का काम करती थी।