फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबर्ट वाड्रा को क्यों आ गया इतना गुस्सा?

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जब टीवी समाचार एजेंसी एएनआई के एक पत्रकार ने हरियाणा में उनकी कथित विवादित जमीन की खरीदारी से जुडा सवाल पूछा तो वे आपा खो बैठे।
विज्ञापन


न्यूज चैनलों पर दिखाए जा रहे फुटेज में रॉबर्ट वाड्रा पत्रकार से पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं कि क्या वो जमीन सौदे पर पूछे गए सवाल को लेकर गंभीर हैं।

पत्रकार ने जब अपना सवाल जारी रखा तो वाड्रा ने उनके माइक को किनारे हटा दिया।

खबरों में कहा गया है कि इस घटना के बाद वाड्रा ने सफाई देते हुए कहा है कि वो एक निजी समारोह में थे और मीडिया को वहां नहीं होना चाहिए था।
विज्ञापन

वाड्रा ने जारी किया बयान

बताया जाता है कि वाड्रा ने इस घटना पर एक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें ये नहीं पता था कि सवाल पूछने वाला व्यक्ति एएनआई का पत्रकार है, वो उसे निजी फोटोग्राफर समझ रहे थे।

भाजपा नेताओं ने वाड्रा के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की है लेकिन कांग्रेस ने उनका बचाव किया है।

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच जमीन सौदे में धांधली का आरोप लगाती रही है जिसे कांग्रेस निराधार बताती आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें