बीजेपी की ओर से पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने अजय राय को टिकट दिया, अजय अब हर संभव कोशिश कर रहे हैं मोदी पर जीत हासिल करने की।
विज्ञापन
अजय राय के सामने मोदी के रूप में मजबूत प्रतिद्वंद्वी है, लेकिन अजय को उम्मीद है कि जनता उनको जिताएगी। वो मान रहे हैं कि स्थानीय होना उनके लिए फायदे का सौदा रहेगा।
अजय राय ने आज नामांकन भरने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर काल भैरव को शराब का चढावा चढाया।
प्रियंका से भी मांगी है मदद
अजय राय ने कांग्रेस आलाकमान से आग्रह किया है कि प्रियंका अगर उनके चुनाव क्षेत्र में प्रचार करें तो उनकी जीत पक्की हो जाएगी।
उन्होंने कुछ दिन पहले कहा भी था कि प्रियंका ने खुद उनसे फोन पर बात की है और उनकी मदद का आश्वासन दिया है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका अजय राय के लिए वाराणसी में रोड शो भी कर सकती हैं हालांकि कांग्रेस पहले कह चुकी है कि वो अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर तक ही सीमित रहेंगीं।
क्या बाबा काल भैरव दिलाएंगे जीत?
यूं तो काल भैरव को शराब चढाया जाना आम बात है, एमपी के उज्जैन में भी काल भैरव को शराब चढाई जाती है। माना जाता है कि काल भैरव शराब के साथ भक्तों के दुख भी पी जाते हैं।
अजय राय ने काल भैरव की पूजा की और उन्हें शराब का चढ़ावा चढाया तो सवाल ये उठा कि क्या ये सब उन्होंने मोदी पर जीत के लिए किया?
मोदी और केजरीवाल भी करेंगे नामांकन
वाराणसी में वोटिंग 12 मई को होगी जबकि नामांकन भरने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है। अब माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही नामांकन करेंगे।
केजरीवाल उर्दू में लिखी टोपी पहन कर वाराणसी के काजी से मिले तो मोदी ने भी कह दिया,"वाराणसी पहुंचने दीजिए, मुस्लिमों को मुझसे प्यार हो जाएगा।"
ईश्वर की शरण में उम्मीदवार
नामांकन से पहले उम्मीदवारों द्वारा ईश्वर का आशीर्वाद लेना और पूजा अर्चना करना कोई नई बात नहीं है। बहुत पुरानी बात नहीं है जब पवन बंसल भी गाय की पूजा करते हुए टीवी चैनलों पर नज़र आए थे।
स्मृति ईरानी ने भी नामांकन से पहले हवन किया था और समय समय पर अक्सर नेता इस तरह की पूजा करते नज़र आते हैं। इस चुनाव में भी कई उम्मीदवार भी ईश्वर की शरण में हैं।
लेकिन ईश्वर क्या वाकई इस तरह खुश होते हैं? क्या उम्मीदवार को मिलता है आशीर्वाद? अब ये वो सवाल हैं जिनका जवाब 16 मई को ही मिलेगा।
मजार पर भी पहुंचे अजय राय
मोदी पर जीत के लिए, मोदी को हराने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय मजार पर भी गए और चादर चढा कर आशीर्वाद लिया।
अजय राय को प्रियंका गांधी ने दिया अपना मोबाइल नंबर?
मंदिर भी पहुंचे अजय राय
वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय मंदिर भी गए, नामांकन से पहले वे सभी धर्मस्थलों पर गए और जीत के लिए आशीर्वाद लिया।
मोदी को बनारस के लोग नकार देंगे: अजय राय
गुरूद्वारे पर भी टेका माथा
अजय राय ने गुरूद्वारे पर भी माथा टेका और जीत के लिए आशीर्वाद लिया। अजय राय को पूरी उम्मीद है कि वाराणसी की जनता उनको ही सांसद चुनेगी।
अजय राय को प्रियंका गांधी ने दिया अपना मोबाइल नंबर?