फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा राजघराने के बेशकीमती आभूषण लूटे

Wed, 17 Oct 2012 03:14 PM IST
दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में रीवा राजघराने के संग्रहालय पर मंगलवार देर रात कुछ बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने वहां रखे सोने और चांदी के बेशकीमती आभूषणों सहित एक पिस्तौल लुट ली। इस बीच उन बदमाशों से संघर्ष के दौरान एक चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।       
विज्ञापन


रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गाजीराम मीणा ने बुधवार सुबह मौके का जायजा लिया। उन्होंने इस घटना में सात लोगों के शामिल होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि इसमें तस्करों की संलिप्तता भी हो सकती है। शायद सामानों को ले जाने के लिए बदमाशों ने बड़े वाहन का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें