फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के बाद गिरेगी उत्तराखंड की सरकार?

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बाद अब उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार पर संकट गहरा गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद अब निगाहें उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार पर टिक गई हैं।
विज्ञापन


बिहार में नीतीश कुमार ने कुछ विधायकों के भाजपा के साथ जाने की आशंका को लेकर इस्तीफा देना मुनासिब समझा। इसी तरह की आशंका उत्तराखंड में भी समझी जा रही है।
Trending Videos

भाजपा के संपर्क में हैं कांग्रेसी व‌िधायक

माना जा रहा है कि उत्तराखंड सरकार के कुछ विधायक भाजपा नेताओं से लगातार संपर्क में हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी और विधायक दल के नेता अजय भट्ट कई कांग्रेस विधायकों से संपर्क में हैं। जबकि दूसरी तरफ सतपाल महाराज ने भी कांग्रेस सरकार पर संकट की बात की है।

सतपाल महाराज के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उत्तराखंड की सरकार पर खतरा मंडरा रहा था। सतपाल महाराज ने तब भी उत्तराखंड सरकार पर खतरे की बात कही थी।
विज्ञापन

अस्थ‌िर करने के ल‌िए आपरेशन शुरू!

मगर तब भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए कोई जोखिम उठाना नहीं चाहा था।  मगर अब चुनाव बीतने के बाद राज्य सरकार को अस्थिर करने का आपरेशन शुरू हो सकता है।

कई कांग्रेसी और निर्दलीय विधायकों के भाजपा नेताओं के संपर्क में होने की बात सामने आ रही है। कांग्रेस के नेता हालांकि इस तरह की संभावना से इनकार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें