फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो देखें: उत्तराखंड में तबाही का खौफनाक मंजर

Thu, 27 Jun 2013 10:51 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत ने जबरदस्त तबाही मचाई है। खत्म होती जिंदगियां, रोते-बिलखते बच्चे, उफनती नदियां और ताश के पत्ते की तरह बिखरते घर इसके गवाह हैं।
विज्ञापन


कुदरत के इस कहर से न जाने कितने बच्चे अनाथ हो गए, कई महिलाओं की मांग उजड़ गई। ऐसे विरले ही रहे जिन्होंने कुदरत की इस चुनौती को ललकारा और जिंदगी की जंग जीतने में कामयाब रहे।

ये वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना खौफनाक था वो मंजर।

पहाड़ को भी हिला गई नदी

बद्रीनाथ में यह नजारा बिल्कुल दिल दहला देने वाला था। पानी का इतना बड़ा वेग आया कि पहाड़ भी मानो अपनी जगह से हिल गया हो। देखें, सीएनएन-आईबीएन का यह वीडियो।
विज्ञापन


गजब का हौसला, जान पर खेलकर बचाया

इस आईटीबीपी जवान का हौसला तो देखिए, खुद जान पर खेलकर उसने इस शख्स की जिंदगी बचाई। देखें, आईटीवी न्यूज का यह वीडियो।

पानी में डूब गई कार

चमोली में सड़क किनारे टोयोटा इनोवा खड़ी थी। अचानक गंगा नदी में पानी का वेग ऐसे आया कि पल भर में यह गाड़ी नदी में समा गई। देखें, लाइव9टीवी का यह वीडियो।
विज्ञापन


तबाही का खौफनाक मंजर

उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत में सब कुछ ताश के पत्तों के तरह बह गया। देखें, एफडब्ल्यूवर्ल्डन्यूजटीवी का यह वीडियो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें