फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड तबाहीः अब भी 360 लोग लापता

Thu, 27 Jun 2013 09:30 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की तबाही में फंसे यात्रियों को बचाने का काम शुक्रवार तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी के साथ केंद्र और राज्य सरकार गांवों और स्थानीय लोगों के राहत व बचाव पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करेंगी।
विज्ञापन


नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए वायुसेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जवानों को शुक्रवार को देहरादून में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे में मौजूद रहेंगे।

उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें

एनडीआरएफ के मुताबिक अभी भी करीब 360 लोग पहाड़ो में फंसे हैं जिनका पता नहीं चल पा रहा है। इस तबाही में 2,232 घर पूरी तरह गिर गए। इसके साथ गांवों को जोड़ने वाले 154 पुल और 320 सड़कों को गंभीर क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


गृहसचिव आरके सिंह ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने दूर दराज के गांवों तक पहुंच कर राहत और मदद देने की ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। हालांकि सिंह ने इसका पूरा ब्यौरा नहीं दिया है।

पीडितों की मदद के लिए सेना ने लॉन्च की वेबसाइट

गौरतलब है कि सिंह पिछले पांच दिनों से रोजाना देहरादून जा रहे हैं। वह सुबह ही देहरादून पहुंच कर राहत व बचाव अभियान की समीक्षा करते हैं। एक से दो घंटे में यह काम पूरा कर वापस दिल्ली आ जाते हैं।
विज्ञापन


इसी दौरान उन्हें बाढ़ और तबाही से प्रभावित गांव वालों की शिकायत मिली कि यात्रियों के बचाव के चलते गांव वालों की गंभीर अनदेखी हो रही है।

गृह मंत्रालय को आशंका है कि जब राहत और बचाव कार्य के लिए सुरक्षाकर्मी गांवों में पहुंचेंगे तो तबाही के नए वाकये सामने आएंगे।

सिंह के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, गढ़वाल और रुद्रप्रयाग के करीब 16 लाख लोग इस ताबही से प्रभावित हुए हैं।
एनडीएमए के उपाध्यक्ष शशिधर रेड्डी ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद बृहस्पतिवार दोपहर तक 1,495 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

रेड्डी के मुताबिक अब तक के बचाव अभियान में 1,04,095 लोगों को निकाला गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें