केदरानाथ से राहत सामग्री उतार कर लौट रहा हेलीकाप्टर एमआई-17 वी-5 गौरीकुंड से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आइए, इस हेलीकाप्टर से जुड़ी कुछ अनोखी बातें आपको बताते हैं।
केदारनाथ में पहली बार उतारा एमआई-17
एमआई-17 वी-5 एक बड़ा हेलीकाप्टर है। इसके चलते वायुसेना ने अभी तक केदारनाथ में इसका इस्तेमाल नहीं किया था। मंगलवार को पहली बार इसे केदारघाटी में दो टन सामग्री के साथ भेजा गया।
इससे पहले सुबह 10 बजे गौरीकुंड से दो एमआई-17 वी-5 का इस्तेमाल किया गया। इसने चार उड़ानें सफलतापूर्वक भरी थी।
एमआई-17 वी-5 की विशेषता
वायुसेना का यह हेलीकाप्टर सामान ढोने और अटैक करने के काम करता है। वायुसेना ने ये हेलीकाप्टर रुस से फरवरी में खरीदे हैं।
यह हेलीकाप्टर दो से तीन टन तक सामग्री या 24 लोगों को एक बार की उड़ान में हाई एल्टीट्यूड पर ले जाने में सक्षम हैं।
दुर्घटना संभावित कारण
-केदारघाटी में संकरी पहाड़ियों से गुजरना बेहद मुश्किल
-खराब मौसम से केदार घाटी में थी हल्की बदली बारिश
-हेलीकाप्टर को कम ऊंचाई पर उड़ाया जाना