फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नरेंद्र मोदी के ही दर पर पहुंचा अमेरिका

Thu, 28 Mar 2013 10:43 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अमेरिका ने वीजा के दरवाजे भले ही न खोले हों, लेकिन अमेरिका के कई सांसद मोदी से मिलने के लिए गुजरात पहुंच गए है।
विज्ञापन


अमेरिकी कांग्रेसी और कारोबारी दल गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए अहमदाबाद पहुंच गया है। इस दल का नेतृत्व इलिनुइस से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद आरोन शॉक कर रहे है।

नरेंद्र मोदी की चर्चा अब सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जोर-शोर से हो रही है। शायद यही वजह है कि उनकी और उनके गुजरात की खूबियां जानने-परखने ये अमेरिकी टीम गुजरात पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि यह अमेरिकी टीम दो दिनों तक अहमदाबाद में रुकेगी और इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बात होगी।

आरोन शॉक अपने प्रतिनिधिमंडल को लेकर भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, सांसदों और देश के प्रमुख कारोबारियों से भी मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें