भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि अमेरिका गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा दिए जाने के मामले में अपने कदम बहुत समय तक खींचे नहीं रह सकता। आज नहीं तो कल उसे मोदी को वीजा देना ही पडे़गा।
उन्होंने कहा कि अमेरिका को मोदी को बाद में वीजा देने के बजाय अभी ही दे देना चाहिए। राजनाथ इन दिनों अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।
शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा से मोदी ‘आउट’
ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ ने कहा कि अमेरिका अगर अभी मोदी को वीजा नहीं देता है तो उसे एक दिन देना ही पडे़गा। अगर वह अभी अपने देश का वीजा मोदी को दे देता है तो यह बहुत अच्छा होगा।