फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने न्यूजीलैंड से सैन्य प्रतिबंध हटाया

Fri, 21 Sep 2012 04:25 PM IST
ऑकलैंड/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका ने न्यूजीलैंड पर लगाए गए 26 वर्ष पुराने सैन्य प्रतिबंध को हटा लिया है। इस प्रतिबंध के तहत न्यूजीलैंड के युद्धपोतों का पूरी दुनिया में बने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर प्रवेश प्रतिबंधित था।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की यात्रा पर आए अमेरिकी रक्षामंत्री लियोन पेनेटा ने कहा कि अमेरिकी सरकार न्यूजीलैंड के साथ सैन्याभ्यासों को रोकने वाले प्रतिबंधों को हटा चुकी है। मालूम हो कि पिछले 30 सालों में किसी भी अमेरिकी रक्षामंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है।

अमेरिका ने यह अहम फैसला ऐसे समय पर लिया है जब न्यूजीलैंड सरकार देश के परमाणु मुक्त दर्जे को बचाए रखने के अपने रुख पर अडिग है। अमेरिका और न्यूजीलैंड के संबंधों में 1980 के मध्य में उस समय दरार आ गई थी जब न्यूजीलैंड ने खुद को परमाणु मुक्त देश घोषित करते हुए अपने बंदरगाहों पर परमाणु चालित युद्धपोतों का प्रवेश बैन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें