फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका भी नरेंद्र मोदी से दोस्ती को बेताब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पद की दावेदारी में सबसे आगे चल रहे नरेंद्र मोदी की लहर का असर अमेरिका पर भी दिखने लगा है। अमेरिका ने नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी नीतियों में बदलाव के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


भारत में अमेरिका की राजदूत नैंसी पॉवेल जल्द ही नरेंद्र मोदी से अहमदाबाद में मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि मुलाकात का समय अभी तय नहीं है।

गौरतलब है कि 2002 दंगों के बाद से ही नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमेरिका का रवैया कठोर रहा है। मोदी के अमेरिका प्रवेश पर भी पाबंदी लगी हुई है। उन्हें वीजा भी नहीं दिया गया है।

पॉवेल ने खुद ही जताई मुलाकात की इच्छा

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बताया है कि मोदी और पॉवेल की मुलाकात पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पॉवेल ने खुद ही मोदी से मुलाकात की इच्छा जताई है।

हालांकि मुलाकात की तारीख अब तक तय नहीं हुई है। मुलाकात इसी महीने अहमदाबाद में हो सकती है। प्रवक्ता के मुताबिक, मोदी और पॉवेल की मुलाकात भारत और अमेरिका के संबधों को सुधारने के प्रयास का हिस्सा होगी।

नवंबर में अमेरिका ने संबंधों में सुधार के लिए भारत के वरिष्‍ठ नेताओं और उद्योगपतियों से मिलने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

आम चुनावों से ठीक पहले आया बदलाव

मोदी को लेकर अमेरिका के रुख में आया ये बदलाव भारत में आम चुनावों की घोषणा से ठीक पहले आया है। माना जा रहा है कि पिछले कई दिनों से मोदी के मुद्दे पर ओबामा प्रशासन के भीतर बहस चल रही थी।

व्हाइट हाऊस, विदेश मंत्रालय और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के कई सदस्य अमेरिकी नीतियों की समीक्षा के पक्ष में थे।

पिछले दिनों हुइ कई बैठकों में भी ये बात हुई थी की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र में आ सकती है। इसलिए अमेरिकी नीतियों पर फिर से विचार होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें