फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने कम मार्क्स पाकर भी सिविल सेवा में करते हैं टॉप!

Fri, 17 May 2013 02:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सेवा में सफल कैंडिडेट्स के मार्क्स को पहली बार यूपीएससी ने जारी किया है। इसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन


इस साल की टॉपर केरल की हरिता वी कुमार को मात्र 53 प्रतिशत अंक मिले हैं।

सफल कैंडिडेट्स में सिर्फ चार को पचास प्रतिशत से ज्यादा अंक मिल पाए। जनरल कैटेगरी में सेलेक्टेड कैंडिडेट का न्यूनतम मार्क्स 42 प्रतिशत रहा।

गुरुवार को यूपीएससी ने इस साल सफल हुए कैंडिडेट्स के मार्क्स जारी किए। सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

सिविल सेवा में सफल कैंडिडेट्स के मार्क्स को पहले यूपीएससी सार्वजनिक नहीं करती थी जिसके बाद उस पर अपारदर्शिता के आरोप लगते रहे थे।

पिछले सालों में बहुत सारे स्टूडेंट्स आरटीआई के जरिए सेंट्रल इंफॉर्मेशन कमीशन से मार्क्स के बारे में पूछते रहे हैं। मार्क्स जारी करने के बाद इस परेशानी से अब कमीशन बच जाएगी।
विज्ञापन


यूपीएससी ने पर्सेनेलिटी टेस्ट के मार्क्स भी जारी किए हैं जो सेलेक्शन होने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन, यूपीएससी ने आंसर शीट्स को जारी करने से मना कर दिया है। इससे जुड़े कई मामले अभी कोर्ट में पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें