फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी जारी करेगा पेपरलेस एडमिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्विस परीक्षा में कागज के एडमिट कार्ड की परंपरा अब खत्म होगी। इस वर्ष लोक संघ सेवा आयोग(यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए पेपरलेस एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी आयोग के वेबसाइट से ई-एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
विज्ञापन


यूपीएससी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि  इस वर्ष आयोग की ओर से कागजी एडमिट कार्ड को जारी नहीं किया जाएगा। 222.ह्वश्चह्यष्.द्दश1.द्बठ्ठ से ई- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर परीक्षा में शामिल हुआ जा सकता है। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि इस प्रक्रिया में परीक्षार्थियों को किसी खास समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर ई-एडमिट कार्ड में फोटो स्पष्ट नहीं नजर आ रहा हो तो परीक्षा स्थल पर परीक्षार्थियों को पहचान के रुप में आधार कार्ड. मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट के साथ पहचान फोटो लाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

18 से 23 दिसंबर के बीच होगी परीक्षा

उल्लेखीय है कि यूपीएससी 18 से 23 दिसंबर के बीच 23 केंद्रों पर मुख्य परीक्षा आयोजित करेगी। इस वर्ष करीब डेढ़ लाख उम्मीदवार सिविल सेवा प्राथमिक परीक्षा में सफल हुए हैं।

इनके मुख्य परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं रिकॉर्ड 9,45,908 उम्मीदवारों ने इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इसमें में करीब 4.63 लाख लोगों ने परीक्षा दी जो कि कुल उम्मीदवारी का करीब 49 फीसदी है। सिविल सेवा परीक्षा सालाना तीन चरणों में पूरा होता है।

इसमें प्राथमिक, मुख्य और साक्षात्कार शामिल हैं। इसके जरिए ही भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत तमाम उच्च पदों पर चयन होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें