फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी का रिजल्ट आया, ये हैं टॉप टेन

Fri, 03 May 2013 08:58 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन


लगातार तीसरे साल नतीजों में लड़कियों ने सफलता का इतिहास रचा है।

पिछले साल की तरह ही इस साल भी टॉप तीन में दो युवतियां हैं।

केरल की हरिथा वी कुमार देश भर अव्वल रही हैं, जबकि स्तुति चरन ने तीसरा स्थान पाया है।

दूसरा रैंक पाकर वी श्रीराम ने लड़कों में टॉप किया है। कुल 998 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं। खास बात ये है कि पिछले तीन साल से देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में लड़कियां ही टॉप कर रही हैं।

ऑल इंडिया टॉपर हरिथा वी कुमार ने केरल विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई की है। वह दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर रहीं थीं। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


वी श्रीराम ने केरल विवि से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। यह उनका दूसरा प्रयास था। तीसरे रैंक पर रही स्तुति चरन जोधपुर विवि से बीएससी व आईआईपीएम (दिल्ली) से मार्केटिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी हैं।

सिविल सर्विस परीक्षा के लिए इस साल रिकॉर्ड 5,36,506 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा में 2,71, 422 उम्मीदवार बैठे थे। इनमें से मुख्य परीक्षा के लिए 13,092 और फिर पर्सनल टेस्ट के लिए 2,674 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था।

998 सफल उम्मीदवारों में 753 लड़के व 245 लड़कियां हैं। इनमें सामान्य वर्ग से 457 (23 शारीरिक रूप से विकलांग), ओबीसी 295, 169 एससी व 77 एसटी श्रेणी के उम्मीदवार हैं। सफल उम्मीदवारों के घोषित नतीजों केसाथ ही 92 उम्मीदवारों की एक रिजर्व सूची भी जारी की गई।

नतीजों की जानकारी यूपीएससी की वेबसाइट www.upsc.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। उम्मीदवारों को उनके अंक वेबसाइट पर ही 15 दिन के भीतर पता चल जाएंगे।

चयनित उम्मीद्वारों की लिस्ट में टॉप टेन में जो नाम शामिल है वे हैं- हरिता वी कुमार रोल नं.- 075502, श्री राम रोल नं.- 494891, स्तुति - 038970, एल वे जान वर्गिस - 072170, रुचिका कात्याल- 021963, अरूण थम्पू राजा ए 522630, टी प्रभू शंकर - 490683 , बंदना - 029178, चांदनी सिंह - 318892, आशीष गुप्ता -022927।
विज्ञापन

रिजल्ट की मुख्य बातें 1. सफल उम्मीदवार-998, लड़के-753, लड़कियां-245।
2. टॉप 25 उम्मीदवार में से 13 लड़के, 12 लड़कियां।
3. टॉप 25 उम्मीदवारों में 12 दिल्ली से परीक्षा में बैठे, तिरुवनंतपुरम से 4, हैदराबाद, चेन्नई से 2-2 व जम्मू, मुबंई, जयपुर, चंडीगढ़, व इलाहाबाद से एक-एक उम्मीदवार।
4. टॉप 25 में से 6 का पहला प्रयास, 9 उम्मीदवारों का दूसरा, 8 का तीसरा प्रयास, वहीं एक-एक छात्र का चौथा व छठा प्रयास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें