फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा, उछाला गया जूता

Wed, 31 Oct 2012 11:26 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस में एक बार फिर हंगामा हुआ। खुद को आम आदमी बताते हुए एक व्यक्ति ने केजरीवाल से निजी सवाल पूछने की कोशिश की। इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के सदस्यों के रोकने पर करीब आधा दर्जन युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान दौरान केजरीवाल की ओर एक जूता भी उछाला गया।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवाल शुरू भी नहीं हुए थे कि अचानक जगदीश शर्मा नामक एक व्यक्ति ने उठकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के सवालों को दुहराया और केजरीवाल से जवाब मांगा। आईएसी सदस्यों ने रोकने की कोशिश करते हुए धक्कामुक्की शुरू कर दी।

हालांकि, केजरीवाल उससे सवाल करने की अपील करते रहे। इसी बीच आधा दर्जन युवकों ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और एक जूता केजरीवाल की तरफ उछाला गया। एक युवक का कहना था कि प्रधानमंत्री सबसे ईमानदार हैं लेकिन केजरीवाल उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें कह रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद युवकों को बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। जगदीश को प्रदेश कांग्रेस से संबंधित बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा हुआ है। कांस्टीट्यूशन क्लब और कौशांबी स्थित आईएसी मुख्यालय और नोएडा में भी महिला एनी ने  हंगामा किया था।

टेप से शुरू की कांफ्रेंस
केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत एक टेप से की। इसमें एक पुरुष व महिला की आवाज थी, जिसे नीरा राडिया और रंजन भट्टाचार्य के बीच हुई बातचीत बताया गया। इसमें राडिया और रंजन बात कर रहे थे कि मंत्री वही बनेगा जिसे अंबानी परिवार चाहेगा। भट्टाचार्य ने कांग्रेस के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस तो अपनी ही दुकान है।

केजरीवाल के सवाल
1- सरकार कौन चला रहा है? ऐसा लग रहा है कि टेलीकॉम कंपनियां अपनी पसंद का दूरसंचार मंत्री बनवाती हैं और पेट्रोलियम मंत्री आरआईएल का पसंदीदा होता है?
2- क्या सरकार को ताकतवर औद्योगिक घराने चला रहे हैं?
3- क्या प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह किसी मजबूरी में औद्योगिक घरानों के हाथ में खेल रहे हैं या अनदेखी कर रहे हैं। अगर कोई मजबूरी है तो वह क्या है?

केजरीवाल की मांग
1- आरआईएल की ब्लैकमेलिंग तुरंत बंद हो।
3- आरआईएल के साथ केजी बेसिन का करार रद्द हो।
3- सरकार केजी बेसिन से पर्याप्त और सस्ती दर पर गैस का उत्पादन तत्काल सुनिश्चित करे।

कोट-
जब हम कांग्रेस, भाजपा व कारपोरेट जगत के खिलाफ आवाज उठाएंगे तो हमें रोकने की कोशिश की जाएगी। लेकिन तमाम दबावों के बावजूद हम रुकने वाले नहीं हैं। - अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें