फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के आरोपों पर सरकार में पसरा सन्नाटा

Wed, 31 Oct 2012 11:22 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार में सन्नाटा छा गया है। आरोपों पर केंद्र की ओर से कोई जवाब देने से इनकार कर दिया गया है तो वहीं कांग्रेस ने भी आधिकारिक तौर से कुछ भी बोलने से परहेज किया। हालांकि कांग्रेस महासचिव बी के हरिप्रसाद ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि केजरीवाल सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए झूठे आरोप मढ़ रहे हैं। छह महीने बाद उन्हें कोई पूछेगा भी नहीं। वहीं रिलायंस कंपनी ने लगाए गए आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बुधवार को रिलायंस और सरकार के बीच सांठगांठ का आरोप जड़कर सियासी गलियारों में सनसनी फैला दी। केजरीवाल के आरोपों के कई घंटों बाद भी केंद्र सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया। पत्रकारों के बार बार पूछे जाने के बाद भी पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने कुछ कहा कहा। मोइली ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। वहीं कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि बगैर प्रमाण के कोई भी आरोप लगाएगा तो क्या रोज जवाब देते रहेंगे।

उधर, कांग्रेस की ओर से भी आधिकारिक जवाब नहीं आया है। पार्टी महासचिव हरिप्रसाद ने केजरीवाल पर जरूर निशाना साधा है। हरिप्रसाद ने कहा कि ये आरोप आधारहीन है। केजरीवाल हर दो दिन में आरोप लगा कर भाग जाते हैं। यह सब छह महीने चलेगा। फिर उसके बाद गायब हो जाएगा। कोई याद भी नहीं रखेगा। उधर, रिलायंस ने केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आरोपों को सच से परे बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें