फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में हंगामा, प्रधानमंत्री के इस्तीफे पर अड़ी भाजपा

Mon, 29 Apr 2013 01:30 PM IST
इंटरनेट डेस्क/नयी दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोयला ब्लाक आवंटन तथा टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटालों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे पर अड़ी भाजपा के सदस्यों ने आज लगातार पांचवें दिन राज्यसभा का पहिया जाम रखा जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं हो सका तथा सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करना चाहा भाजपा के सदस्यों ने अपनी जगहों पर खडे होकर प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

लगभग दस सदस्य आसन के पास आकर नारे लगाने लगे। सदस्य प्रधानमंत्री के इस्तीफे के साथ साथ कानून मंत्री को भी बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे।

श्री अंसारी ने सदस्यों से अपनी जगहों पर लौटने और प्रश्नकाल चलने की कई बार अपील की लेकिन विपक्षी सदस्यों का विरोध और जोर पकडने लगा।

सत्ता पक्ष की तरफ से किसी तरह का प्रतिरोध नहीं दिखाई दे रहा था और सभी सदस्य शांति से बैठकर नारेबाजी सुन रहे थे।

सदस्यों पर अपनी अपील का असर न होते देख सभापति ने सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

प्रधानमंत्री के इस्तीफे और कानून मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे विपक्ष ने बजट सत्र के दूसरे चरण में एक दिन भी कार्यवाही सुचारू ढंग से नहीं चलने दी है।
विज्ञापन


भाजपा ने ठप की रास की कार्यवाही

सुबह के स्थगन के बाद उप सभापति पी जे कुरियन ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की भाजपा के सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट आ गये।

सदस्य प्रधानमंत्री के इस्तीफे के साथ साथ कानून मंत्री को भी बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। उप सभापति ने शोर शराबे के बीच ही जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये।

उन्होंने सदस्यों से शांत रहने और अपनी जगहों पर लौटने की बार बार अपील की लेकिन उनके शांत नहीं होने पर सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी।

इससे पहले सुबह भी विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं हो सका। सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने आसन के निकट नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों से अपनी जगहों पर लौटने और प्रश्नकाल चलने की कई बार अपील की लेकिन विपक्षी सदस्यों का विरोध और जोर पकडने लगा।

सदस्यों पर अपनी अपील का असर न होते देख सभापति ने सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

प्रधानमंत्री के इस्तीफे और कानून मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे विपक्ष ने बजट सत्र के दूसरे चरण में एक दिन भी कार्यवाही सुचारू ढंग से नहीं चलने दी है।

लोकसभा में पांचवे दिन भी नहीं हुआ प्रश्नकाल

कोयला आवंटन मामले में सीबीआई जांच में सरकार के हस्तक्षेप के विरोध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण आज फिर लोकसभा में प्रश्नकाल नहीं चला।

अध्यक्ष मीरा कुमार ने 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्य...प्रधानमंत्री इस्तीफा दो..के नारे लगाते हुए सदन के बीचोबीच आ गये।
विज्ञापन


दूसरी और समाजवादी पार्टी के सदस्य भारतीय भूमि पर चीन के कब्जे का मामला लेकर अध्यक्ष के आसन के सामने जमा हो गये।

अध्यक्ष ने सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की और प्रश्न पूछने के लिए डा. रघुवंश प्रसाद सिंह का नाम पुकारा लेकिन वह सदन में मौजूद नहीं थे।

इसके बाद उन्होंने श्री सतपाल महाराज का नाम पुकारा। श्री सतपाल महाराज के प्रश्न का रक्षा राज्य मंत्री जितेन्द, सिंह ने उत्तर दिया।

इसी बीच आंध, प्रदेश के कई सांसद हाथों में तेलंगाना राज्य के गठन की मांग को लेकर पोस्टर उठाये अध्यक्ष के आसन की ओर बढने लगे।

इस पर श्रीमती कुमार ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

सदन के बजट सत्र के द्वितीय चरण में एक दिन भी प्रश्नकाल नहीं हो सका है। बाईस अप्रैल से आज पांचवे दिन भी संसद में गतिरोध जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें