फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस मंदिर में तो रोज होती है मोदी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के राजकोट में अपना मंदिर बनाए जाने पर हैरानी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रशंसकों से ऐसा न करने की अपील की है। लेकिन उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद डिवीज़न में आने वाले कौशांबी ज़िले के एक गांव में मोदी की मूर्ति की रोज पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन


उनके एक प्रशंसक ने पिछले साल 21 जनवरी को एक शिव मंदिर में मोदी की प्रतिमा स्थापित की और मंदिर का नाम दिया, 'नमो नमो मंदिर'। नमो नमो मंदिर में स्थापित नरेंद्र मोदी की प्रतिमा भगवानपुर गांव निवासी बृजेंद्र मिश्र के अनुसार, यह उनका पुश्तैनी शिव मंदिर है।

ब्रजेंद्र मिश्र आरएसएस के कारसेवक प्रमुख और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत सहमंत्री रह चुके हैं। मिश्र बहते हैं कि उन्होंने इस मूर्ति की स्थापना मोदी के विकास की सोच को लोगों तक पहुंचाने के लिए की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती और पूजा

ब्रजेंद्र मिश्र कहते हैं कि वो रोज़ सुबह और शाम मूर्ति की आरती और पूजा करते हैं। इस दौरान गांव के अन्य लोग भी आते हैं।

वो कहते हैं, ''मैंने इस मूर्ति की स्थापना भगवान शंकर जी के साथ की है ताकि भगवान शंकर की कृपा उन पर बनी रहे।'' उन्होंने कहा कि वो उनके गांव के लोग चाहते हैं कि एक बार नरेंद्र मोदी मंदिर में आएं।

हालांकि प्रधानमंत्री ने गुरुवार सुबह ट्वीट करके इस तरह की गतिविधियों को भारत की महान पंरपराओं के ख़िलाफ़ बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें