फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस का परिवार पर कहर, किया लहूलुहान

Sat, 21 Feb 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में अमरोहा शहर के मोहल्ला कुरैशी में एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस ने परिवार पर जमकर कहर बरपाया। आरोप है कि छत से कूद कर घर में पहुंचे पुलिस वालों ने वारंटी को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्रता की। मोहल्ले के लोगों के इकट्ठा होने पर पुलिस वाले भाग गए।
विज्ञापन


परिजनों ने घायल को अस्पताल ले जाकर हंगामा किया। बाद में इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी निवासी शाहिद पुत्र अमीर अहमद दिल्ली में स्टेब्लाइजर की बाडी बनाने का काम करता है। आठ दिन पहले वह अपने घर आया था। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस वारंट लेकर उसके घर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस देखकर दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहिद की पुलिस ने की बेरहमी से पिटाई

परिजनों ने कहा पहले बात बताओ कि क्या काम है। इस पर पुलिस ने कहा कि शाहिद तमंचे बनाने का काम करता है, उसका गिरफ्तारी वारंट है। इतने पर छोटे भाई जुबैर ने कहा कि तलाशी ले लो। तभी छत से कूदकर 10-12 सिपाही आ गए। पुलिस दो जीप में भरकर आई थी।

पुलिस ने शाहिद को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई करते हुए लहूलुहान कर दिया। भाई जुबैर की भी पिटाई कर दी। आरोप है कि घर की महिलाओं के साथ भी पुलिस ने अभद्रता की। घटना के बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। बाद में पुलिस वाले चले गए। परिवार के लोग लहूलुहान शाहिद को लेकर अस्पताल पहुंचे।

यहां परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल कराने की बात कहकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर सीओ केजी यादव व इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप गौतम पुलिस बल के साथ पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी। सीओ केजी यादव का कहना है कि परिजनों का सिपाहियों द्वारा पीटे जाने का आरोप है। मामले की जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें