फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: इराक में बंधक बने यूपी के 22 लोग

Sun, 25 Jan 2015 09:08 AM IST
ज्ञानप्रकाश गिरी, विद्याधर तिवारी/अमर उजाला, कुशीनगर, खड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन
इराक में फंसे उत्तर प्रदेश के 22 लोगों में से चार लोग कुशीनगर व आसपास के हैं। बसरा में स्टेडियम निर्माण में मजदूरी के लिए ले जाए गए ये लोग वहां बंधक बना लिए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को इन लोगों ने ‘अमर उजाला’ को वीडियो क्लिप भेजकर आपबीती और वहां के हालात बयां किए। साथ स्वदेश वापसी में भारत सरकार के दखल की अपेक्षा जताई।

इनके मुताबिक रोजगार की उम्मीद में वे 24 अप्रैल 2012 को इराक गए थे। मध्यस्थ की भूमिका महराजगंज के श्यामदेउरवा के एक शख्स ने निभाई, जिसने खुद को विदेश में जॉब दिलाने वाला एजेंट बताया था। इराक जाने वालों में जिले के झझवा गड़हिया निवासी राजेश गुप्ता, खड्डा के सोहनलाल, चिलुआ के इंद्रसेन और फरदहां के संजय कुमार शामिल हैं। वहां भारतीय दूतावास से 500 किलोमीटर दूर बसरा के पास बसरा इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण करा रही कंपनी के सुपुर्द किया गया।

इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने वाली कंपनी के संचालक अब्दुल्ला जबूरी ने पासपोर्ट कब्जे में लेकर भरपूर काम लिया। अप्रैल 2014 से मजदूरी बंद कर दी, जबकि हफ्तेभर से खाना भी कभी-कभार मिल रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन

बदतर हालात में जिंदगी

साफ पानी भी मयस्सर नहीं है। भोजन या खर्चे की मांग पर पिटाई की जाती है। इन लोगों ने अपने साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से गए 185 लोगों के बसरा में फंसे होने की बात कही है।

इनमें महराजगंज, गोरखपुर और आजमगढ़ के कुछ लोग भी शामिल हैं। राजेश ने बताया कि कुछ के परिवार के लोग बिहार के नौरंगिया थानाक्षेत्र में रहते हैं।

इस बीच यह जानकारी मिलने के बाद से राजेश के तीन बच्चो व विधवा मां का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभावित परिवार के लोगों का कहना है कि अपनी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए कल जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें