फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा पूरी होने के बाद भी पाक जेल में बंद है यूपी का दिनेश

Sat, 31 Aug 2013 03:41 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले 35 वर्षीय दिनेश विश्वकर्मा सजा पूरी होने के बाद भी पाकिस्तान की जेल से रिहा नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में बताया है कि दिनेश विश्वकर्मा को पाकिस्तान के अधिकारियों ने 9 मार्च, 2012 को फॉरेनर्स एक्ट के तहत पकड़ा था।

बिना कागजात के पाकिस्तान की सीमा में घुसने पर दिनेश को एक वर्ष के कारावास और 500 रुपए जुर्माना या 15 दिन और कैद की सजा दी गई थी।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक केंद्र सरकार ने आरटीआई के जवाब में कहा है कि सजा पूरी होने के बाद भी पाकिस्तान की सरकार ने उसे क्यों नहीं छोड़ा है, इस बारे में विदेश मंत्रालय को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश के भाई रजनीश ने बताया कि पिछले सप्ताह भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भाई की रिहाई के लिए मदद मांगी है।

दिनेश की पत्नी रुक्मणी देवी ने कहा कि उसे अपने पति की सुरक्षा और स्वास्थ्य की चिंता है।

एक बार वह रिहा होकर वापस आ जाएं, तभी हमें संतुष्टि होगी।

दिनेश के परिवार वालों ने बताया कि वह राजस्थान के अलवर जिले में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वर्ष 2011 के मध्य में अचानक ही दिनेश गायब हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें