कोई ऐसा काम कर भी कैसे सकता है? कुछ दिन पहले हमने आपको एक खबर दी थी, जिसमें एक बेटे ने बाप को जिंदा करने के लिए उसकी लाश कब्र से निकालकर फ्रीजर में रख दी थी। लेकिन यहां तो बेशर्मी की हद हो गई।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में रहने वाला ये परिवार अभी छह दिन की बेटी के खोने के दर्द से उभर भी नहीं पाया था, तभी उसे ये सूचना मिली कि उनकी बेटी की कब्र खोदकर किसी ने उसके सारे कपड़े चुरा लिए हैं।
सफेद रंग की कब्र के ऊपर बच्ची का डायपर था और पास में ही धातु की एक प्लेट थी। संभवत: इसी प्लेट से कब्र खेदी गई थी।
सबसे पहले नगर निगम के एक कर्मचारी ने खुदी हुई कब्र देखी, जिसकी सूचना उसने कब्रिस्तान के सुपरवाइजर को दी। सुपरवाइजर ने अपनी ओर से एक भी कदम बढ़ाने के बजाय पुलिस को सूचना दे दी।
जब पुलिस वहां पहुंची तो ताबूत खोलकर देखा, जिसमें बच्ची का शरीर तो था लेकिन उसके कपड़े नदारद थे।
पुलिस ने इसकी सूचना बच्ची के घरवालों को दी, लेकिन उन्होंने पुलिस को बताया कि दफनाने के समय बच्ची ने थ्री पीस पहन रखा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।