फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बार में नहीं, होटल में सो रहा था मैं'

Wed, 11 Sep 2013 07:41 PM IST
एजेंसी/पणजी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से निलंबित विधायक महेंद्र सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


27 अगस्त को यूपी के इस विधायक को गोवा के एक स्थानीय बार से गिरफ्तार किया गया था, जहां से छह लड़कियों को भी छुड़ाया गया था।

महेंद्र सिंह ने कहा कि जिस समय बार में छापा मारा गया, उस समय वह बार के पास होटल के कमरे में सो रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया। जब छापा मारा गया, मैं अपने कमरे में गहरी नींद में था’

इस मामले में 55 वर्षीय नेता को सात दिन तक गोवा पुलिस की कस्टडी में रहना पड़ा और बाद में स्थानीय कोर्ट से उन्हें जमानत मिली। उन्होंने कहा कि गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही राजनीति का शिकार उन्हें बनाया गया।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया, ‘गोवा कांग्रेस के एक विधायक ने डांस बार की शिकायत की थी और जहां छापा मारा गया, वह भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर का निर्वाचन क्षेत्र है। मैं गोवा सिर्फ अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण मिलने के बाद गया था।’
विज्ञापन


उन्होंने लड़कियों के साथ होटल में रहने की खबरों को भी खारिज कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें