यूपी बोर्ड सचिव ने 2015 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट,
कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इम्प्रूवमेंट परीक्षा में
कुल 8432 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
परीक्षा में 7251 शामिल हुए,
इसमें से 7222 पास घोषित हुए। इसी प्रकार कंपार्टमेंट परीक्षा में 986
परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। परीक्षा में 827 शामिल हुए, इसमें 710 पास घोषित
हुए।
इस प्रकार इम्प्रूवमेंट का रिजल्ट 99.60 फीसदी एवं कंपार्टमेंट
का रिजल्ट 85.85 फीसदी रहा। उत्तीर्ण परीक्षार्थी कक्षा ग्यारह में प्रवेश
लेकर ऑन लाइन पंजीकरण करवा लें।