फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक क्लिक, 25 को देखिए यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट

Fri, 23 May 2014 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 12वीं (इंटर)- 2014 के नतीजे 25 मई को घोषित किए जाएंगे। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। छात्रों के लिए भी यह पल बेहद अहम होता है।
विज्ञापन


पिछले साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड बारहवीं के परीक्षा परिणाम पहले और दसवीं का रिजल्ट बाद में घोषित किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद जहां रिजल्ट को अंतिम रूप दे चुकी है। वहीं अमर उजाला और results.amarujala.com की पूरी टीम भी इस बार बारहवीं के परीक्षा परिणाम को घोषित करने की मूलभूत तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।
विज्ञापन


छात्र इस साल भी अपना रिजल्ट सुगमता से हमारी वेबसाइट पर देख पाएंगे और अपने प्रोविजनल अंक पत्र का प्रिंट आउट भी प्राप्त कर सकेंगे।

बेहतर और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अमर उजाला की पूरी टीम छात्रों को उनके रिजल्ट उपलब्ध कराने को कटिबद्ध है।

पिछले साल बारहवीं का रिजल्ट 05 जून को घोषित किया गया था। जिसे एक लाख से अधिक छात्रों ने अपना रिजल्ट उस दिन देखा था और 17 हजार से अधिक छात्रों ने अपना रिजल्ट प्रिंट भी किया था।
विज्ञापन


इस बार भी 25 मई को सुबह करीब 12:30 बजे छात्र अपना रिजल्ट हमारी वेबसाईट में देख सकेंगे।

इस साल यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 31,27,066 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिन्हें अपने रिजल्ट का इंतजार है।

जल्द ही आपका यह इंतज़ार खत्म हो जाएगा और बारहवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र हायर एजुकेशन के लिए योग्य हो जाएंगे।

अमर उजाला की पूरी टीम छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं देता है।

यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें