मेघदूत पुलिया के पास भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की कार डिवाइवर से टकराकर पलट गई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष और उनके साथ भाजपा नेता अशोक नागर घायल हो गए। जानकारी पर भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को होप नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी शनिवार रात गाजियाबाद से इंडेवर गाड़ी से अपने न्यू मोहनपुरी स्थित आवास लौट रहे थे। कार में उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अशोक नागर निवासी दादरी भी थे।
कचहरी रोड स्थित मेघदूत पुलिया के पास उनकी कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। इसमें दोनों नेता घायल हो गए। जबकि, ड्राइवर बाल-बाल बचा।
कमर में लगी है चोट
हादसे की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सिविल लाइन थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉ. राहुल नेहरा और डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष की कमर में चोट लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि, अशोक नागर के चेहरे पर चोट आई है।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। प्रदेशाध्यक्ष और क्षेत्रीय मंत्री के घायल होने की जाने पर जानकारी पर देर रात तक भाजपाइयों का अस्पताल में तांता लगा रहा। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने फोन कर डॉ. वाजपेयी और अशोक नागर का हालचाल पूछा।
क्या लिखा है फेसबुक पर
मित्रो,
मैं ठीक हूं। बस हल्की सी चोट चेहरे पर और कमर पर झटका लगा है। मेरठ में जिस कार में मैं था वह डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टीवी पर समाचार देखकर शुभचिंतक और पार्टी कार्यकर्ता काफी परेशान हो रहे हैं। अतः आप सभी को में पुनः बताना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं और डाक्टरों का कहना है कि चिंता की कोई बात बिल्कुल नहीं है। एक-दो दिन में आपके बीच पुनः दौड़ता नजर आऊॅगा। आपका प्यार, स्नेह और ईश्वर का वरदहस्त मेरे साथ है।
(function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = "//connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v2.3"; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);}(document, 'script', 'facebook-jssdk'));मित्रो,मैं ठीक हूं। बस हल्की सी चोट चेहरे पर और कमर पर झटका लगा है। मेरठ में जिस कार में मैं था वह डिवाइडर पर चढ़कर दुर्...Posted by Dr. Laxmikant Bajpai on Saturday, August 22, 2015