फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'SSP को आंखों में उतार लिया है'

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शनिवार को मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर को खुली धमकी दी। वाजपेयी ने कहा, 'भाजपा ने उन्हें (मुरादाबाद एसएसपी) को नागिन की तरह आंख में उतार लिया है। दुश्मनी दूर तक जाएगी।'
विज्ञापन


मुरादाबाद के एसएसपी धर्मवीर ने कांठ में सांप्रदायिक तनाव के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

गौरतलब है कि कांठ में एक मंदिर से लाऊड स्पीकर उतारे जाने के बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है। भाजपा मामले को गरमाने के लिए कई बार राजनीतिक जमावड़े की कोशिश भी कर चुकी है। पिछले सप्ताह कांठ मामले पर ही महापंचायत का आह्वान किया गया था।

भाजपा ने महापंचायत के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपने सभी सांसदों और विधायकों को बुलाया था। हालांकि प्रशासन की सख्ती के कारण महापंचायत नहीं हो सकी।

वाजपेयी ने कहा,'प्रशासनिक सेवाओं के योग्य नहीं है एसएसपी'

कांठ मामले में मुरादाबाद के एसएसपी के रुख पर बरसते हुए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि वे प्रशासनिक सेवाओं के योग्य नहीं है। वाजपेयी ने आज कांठ मामले में मुरादाबाद में जेल में बंद भाजपा नेताओं से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुरादाबाद के एसएसपी को अपने सुरक्षा दस्ते में शामिल कर लेना चाहिए और अपने बंगले में रखना चा‌हिए।

धमकी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के एसएसपी और भाजपा की दुश्मनी दूर तक जाएगी। इसे सालों तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

वाजपेयी के बयान पर समाजवादी पार्टी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बयान पर समाजवादी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश सरकार में मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कह‌ा कि प्रशासनिक अ‌‌धिकारी के खिलाफ कोई कैसे ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर सकता है।

उन्होंने कहा, 'सभी ने देखा है कि भाजपा के कार्यकर्ताओ ने कांठ के बवाल में पुलिस पर हमला किया था।'

शुक्रवार को सुल्तानपुर से भाजपा सासंद वरुण गांधी ने भी मुरादाबाद में जेल में बंद भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने कह‌ा कि उत्तर प्रदेश में हालात आपातकाल से भी बदतर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें