शहर के प्रमुख कैथोलिक चर्च सेंट मेरीज में माता मरियम और प्रभु यीशु की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर फिजा बिगाड़ने की कोशिश की।
सोमवार शाम तकरीबन 6:30 बजे लोहामंडी स्थित सैय्यद पाड़ा में 50 साल पुराने जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में ईंट मारकर माता पार्वती की मूर्ति को तोड़ दिया गया। हमलावर मंदिर में से तीन चांदी के मुकुट और बांसुरी भी चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी पर क्षेत्र में तनाव फैल गया।
मौके पर पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी पहुंचे। लोगों को किसी तरह समझाया। मूर्ति को पुलिस अपने साथ ले गई। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और नारेबाजी की।