फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..और बिनब्याही मां ने बेच दिया जिगर का टुकड़ा

Fri, 09 Nov 2012 12:20 PM IST
गोरखपुर/अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बिनब्याही मां समाज के लांछनों से इतना डर गई कि अपने जिगर के टुकड़े को जन्म देने के बाद ही बेच डाला। वह प्यार में फरेब का शिकार हुई और मां-बाप ने भी उससे मुंह फेर लिया। पेट में पल रहे बच्चे को ही उसने जीने का सहारा बनाया। लेकिन समाज के उलाहने इतने तीखे हो गए उसने जन्म देते ही उसे एक महिला को बेच दिया।
विज्ञापन


गोरखपुर के कोठीभार के खजुरिया की रहने वाली एक युवती वहीं के एक युवक से प्यार कर बैठी। उस पर इतना भरोसा किया कि उसके साथ जिंदगी के हसीन सपने साकार करने के लिए मां बाप घर छोड़ दिया और युवक के साथ चली गई। लगभग 10 महीने दोनों साथ रहे। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई।

फरेबी युवक के लिए देह का आकर्षण खत्म हो गया और वह उसे अजनवी शहर में एक दिन अकेला छोड़कर भाग निकला। प्रेम के नाम पर छली गई युवती कई दिनों तक उसकी तलाश में भटकती रही। लेकिन वह युवक नहीं मिला और हार मानकर वह अपने गांव लौट आई। हांलाकि उसे यहां और बड़ा सदमा लगा। मां-बाप ने ही उससे मुंह फेर लिया और सदा के लिए अपने घर के दरवाजे बेटी के लिए बंद कर लिए। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


पेट में बच्चा और सहारा तिनके का भी नहीं। उसने जिंदगी से हिम्मत नहीं हारी। जीने का हौसला रखा। जैसे तैसे लोगों की चाकरी की। लेकिन वह बच्चे को पालने का साहस न जुटा सकी। जन्म देने से पहले उसने एक महिला से अपने कलेजे के टुकड़े का सौदा कर लिया। चार दिन पहले बेटा हुआ तो उसने उस महिला के हवाले कर दिया।

गुरुवार को उस महिला ने बेटे के बदले युवती को 20 हजार रुपये दे दिए। युवती का कहना है कि उसकी जिंदगी बोझ बन चुकी है। वह बेटे का बोझ नहीं ढो सकती थी, इसलिए एक जरूरतमंद महिला को बेच दिया। कम से कम बच्चे की सही परवरिश तो हो जाएगी। वह महिला का नाम नहीं जानती। उसे देखने पर पहचान जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें