फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दान के PM तक कैसे पहुंचे '100 करोड़ रुपए'?

विज्ञापन
विज्ञापन
एक विचित्र मामले में सेना ने कहा है कि उसके किसी अधिकारी और जवान के वेतन से प्रधानमंत्री राहत कोष में दान नहीं दिया गया है। वहीं चार महीने पहले सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने खुद राहत कोष में देने के लिए 100 करोड़ रुपये का चेक प्रधानमंत्री को सौंपा था।
विज्ञापन


सेना के सीपीआईओ लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव गुलेरिया ने देहरादून के प्रभु डंडरियाल के आरटीआई आवेदन के जवाब में कहा, ‘संबंधित एजेंसी ने सूचित किया है कि अभी तक प्रधानमंत्री राहत कोष में किसी सैन्यकर्मी के वेतन से कोई राशि नहीं दी गई है।’ उन्होंने बताया है कि ‘यह मामला अभी विचाराधीन है।’
विज्ञापन

राहत कोष में कैसे जमा कर दिया?

वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर 67वें सेना दिवस समारोह की तस्वीरों में जनरल सुहाग द्वारा रक्षा मंत्री मनोहर परिकर की मौजूदगी में पीएम मोदी को चैक सौंपे जाने की तस्वीर है। इसका शीर्षक है, ‘भारतीय सेना के सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन।’

डंडरियाल ने अब प्रधानमंत्री कार्यालय को आरटीआई आवेदन भेजा है। उन्होंने पूछा है कि सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को जो 100 करोड़ रुपये देने की बात कही थी, उसका क्या हुआ।

उन्होंने कहा, ‘जब 20 मार्च तक वेतन से कोई राशि नहीं ली गई तो सेना प्रमुख ने 100 करोड़ रुपये का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में कैसे जमा कर दिया? इसलिए मैंने एक और आरटीआई अर्जी दाखिल कर पीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें