पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा जिले में फल्तान तहसील के इस गांव में कभी एक झोपड़ी हुआ करती थी जहां अब एक महल जैसा बंगला बन गया है।
अब ‘सदा लक्ष्मी’ नाम से मशहूर इस घर में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने अपना बचपन बिताया था। पत्थरों की दीवारों और लोहे के दरवाजों वाले इस बंगले में खूबसूरत लॉन भी है।
एक ग्रामीण ने बताया कि जब कोई पारिवारिक समारोह होता है तो राजन के भाई यहां आते रहते हैं। इस बंगले में राजन के पिता सदाशिव सखाराम निखलजे की मूर्ति भी है जो 50 के दशक में रहने के लिए मुंबई आ गये थे।