फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-मां की हैवानियत की शिकार हुई मासूम

Fri, 12 Sep 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार के गांव पातन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति अपनी भतीजी पर ऐसे अत्याचार करता था कि सुनने वाले हर शख्स की रूह कांप उठे। व्यक्ति अपनी भतीजी को जलती सिगरेट और बीड़ियों से दागता है। भतीजी केवल ढाई साल की है। उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उसकी मां ने पहले चाचा के बड़े भाई से शादी की थी, बाद में वह चाचा के साथ आकर रहने लगी।
विज्ञापन


ढाई साल की मासूम खुशी के शरीर पर जलती सिगरेट लगने के कई जगह निशान बने हैं। बच्ची के पिता राजकुमार को जब इस बारे में पता चला तो वह प्रशासनिक अधिकारियों तक बच्ची को लेकर पहुंच गया। इस पूरे मामले में पिता ने बच्ची की मां प्रियंका का भी हाथ होने का आरोप लगाया है। उसने मामले की सूचना चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर को दी। प्रोटेक्शन ऑफिसर ने भी जब मामला देखा तो वे भी चौंक गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

पिता राजकुमार ने प्रोटेक्शन अधिकारी को दी शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी भाई संजय के साथ रहती है। उसकी पत्नी के पास उसकी ढाई साल की बच्ची है। भाई संजय उसकी मासूम खुशी के शरीर पर जलती सिगरेट और बीड़ी लगाता है। खुशी के चेहरे, छाती, कंधे और बाजू पर जलती सिगरेट दागे जाने के अनेक निशान हैं। इनमें से कई निशान तो घाव बनकर ठीक हो चुके हैं और कई अभी तक ठीक नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को नहीं थी जानकारी कहां करे शिकायत

जिला प्रोटेक्शन ऑफिसर का कहना है कि चाचा और बच्ची की मां काफी लंबे समय से खुशी को यातनाएं दे रहे थे। पिता को भी इस बारे में पता था। वह दुखी तो था, लेकिन उसे शिकायत कहां करे इसका पता नहीं था। लेबर क्लास परिवार को किसी ने समझाया तो वे जिला प्रोटेक्शन ऑफिसर के पास पहुंचे।

जिला प्रोटेक्शन ऑफिसर सुनीता यादव ने बताया कि बच्ची का पिता राजकुमार खुशी को लेकर मेरे पास आया था। हमने देखा जब भी बच्ची के शरीर पर जलती सिगरेट के निशान थे। मामले की शिकायत हमारी तरफ से पुलिस को दी गई है। बच्ची को उसके पिता राजकुमार के पास छोड़ा गया है। मामले की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को भी मैं वहां गई थी, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यातनाएं देने वाला चाचा गिरफ्तार
जिला प्रोटेक्शन ऑफिसर की तरफ से शिकायत देने के बाद सदर पुलिस ने आरोपी चाचा संजय को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को संजय को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। मामले की पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई धर्मबीर ने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें