फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती ने छेड़ी अलग बुंदेलखंड की तान

Thu, 01 Aug 2013 12:02 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर के बाद गंगा की अविरल व निर्मल धारा के लिए अलख जगा रही भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने अब अलग राज्य बुंदेलखंड की तान छेड़ दी है।
विज्ञापन


उमा ने अलग बुंदेलखंड की वकालत करते हुए केंद्र सरकार से राज्य पुनर्गठन आयोग गठित करने की मांग की है।

तेलंगाना राज्य के गठन के फैसले के मद्देनजर उमा ने यह मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही छोटे राज्यों के पक्ष में रही है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बुंदेलखंड के लिए संगठन के स्तर पर अलग राज्य मानकर अलग इकाई भी बना दी है।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना को लेकर कांग्रेस के फैसले पर अब भी विश्वास नहीं हो रहा है क्योंकि वह तेलंगाना के लोगों को लगातार धोखा देती रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें