फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजारों पर न जाएं महिलाएं : उलेमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में हाजी अली की दरगाह में महिलाओं को प्रवेश देने को लेकर किए गए धरना प्रदर्शन पर देवबंदी उलेमा ने कहा कि जब शरीयत में महिलाओं के मजारों पर न जाने का हुक्म दिया गया है तो फिर धरना प्रदर्शन करने की कोई गुंजाइश ही नहीं बचती।
विज्ञापन


मजारों में महिलाओं के प्रवेश को लेकर वक्फ दारुल उलूम में अरबी के विद्वान मौलाना नदीमुल वाजदी ने कहा कि इस्लाम में औरतों के कब्रिस्तान में जाने की मनाही है। ऐसा करने से उनके अकीदे कमजोर होते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को मजारों पर जाने का हुक्म नहीं

शरीयत में महिलाओं के मजारों पर न जाने का हुक्म दिया गया है। इसी प्रकार महिलाएं जनाजा (शवयात्रा) में भी शामिल नहीं हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि मजारों में प्रवेश को लेकर धरना प्रदर्शन करना गलत है।

सभी को चाहिए कि वह शरीयत के हुक्म का पालन करें। फतवा ऑन मोबाइल के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि शरीयत में महिलाओं के मजारों पर न जाने का हुक्म दिया गया है।

महिलाओं के मजारों पर जाने से बहुत सी बुराइयां पनपती हैं, साथ ही इससे मजारों की तौहीन होती है। मुफ्ती अरशद ने कहा कि शरीयत के हुक्म को सभी को मानना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें