फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से रिश्ते मजबूत करने को बेकरार ब्रिटेन

Wed, 20 Mar 2013 12:08 AM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के विदेश राज्य मंत्री ह्यूगो स्वीरे एक उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधि मंडल के साथ बुधवार को गुजरात जाएंगे।
विज्ञापन


इस यात्रा को 2002 में हुए सांप्रदायिक दंगों के कारण लगभग एक दशक तक इंग्लैंड द्वारा राज्य के बहिष्कार के बाद दोबारा संबंधों मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

उम्मीद है कि स्वीरे के साथ आने वाला प्रतिनिधिमंडल काफी लंबा चौड़ा होगा। इसमें गुजरात में व्यापारिक हित रखने वाला इंग्लैंड का तेल व गैस क्षेत्र का दिग्गज बीजी समूह भी होगा।
विज्ञापन


ब्रिटिश मंत्री की गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात तय है। वे मोदी से मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग व समझौतों की संभावनाओं का पता लगाएंगे।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीजी समूह के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इस समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष सामी इसकंदर करेंगे।

आशा है कि यह समूह लंबे समय तक गैस सप्लाई के लिए गुजरात सरकार के गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कारपोरेशन के साथ सितंबर, 2011 में किए गए समझौते को अंतिम रूप देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें