फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 9 फर्जी यूनिवर्सिटी, रहें सावधान

Thu, 26 Sep 2013 05:12 PM IST
दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश में स्थित 21 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी कर दी है। यूजीसी की तरफ से जारी की गई इस सूची में 9 राज्यों में चलने वाले फर्जी विश्वविद्यालयों को शामिल किया है।
विज्ञापन


फर्जी घोषित किए गए 21 विश्वविद्यालयों में से 9 विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में स्थित हैं।

इसके बाद दिल्ली के पांच, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और बिहार की एक-एक यूनिवर्सिटी शामिल है।

यूजीसी ने साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को इस बारे हिदायत दी है कि ऐसे विश्वविद्यालयों और इससे संबंधित सभी संस्थानों में प्रवेश लेने से बचें।

यह भी पढ़ें: इस कॉलेज में पढ़े, तो डिग्री होगी अमान्य

उत्तर प्रदेश में महिला ग्रामपीठ विश्वविद्यालय, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रा कॉम्पलेक्स, नेताजी सुभाषचंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी, गुरूकुल महिला विश्वविद्यालय मथुरा, इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद नोएडा, गांधी हिंदी विद्यापीठ इलाहाबाद समेत अन्य यूनिवर्सिटी को फर्जी घोषित किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एंड इंजीनियरिंग समेत पांच संस्थानों को फर्जी घोषित किया गया है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों की सूची को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें