शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को ‘मेक इन इंडिया’ सप्ताह कार्यक्रम के कार्यक्रम के लिए न्योता नहीं भेजा गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
पीएम मोदी शनिवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए ग्राउंड में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के लिए मुंबई आ रहे हैं।
वह शाम को महालक्ष्मी रेसकोर्स के टर्फ क्लब में डिनर में मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव स्वाधीन क्षत्रिय ने बताया कि डिनर में देश और विदेश से करीब 800 गणमान्य लोग शामिल हो रहे हैं।