फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय प्रकाश लौटाएंगे साहित्य अकादमी पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी के चर्चित लेखक उदय प्रकाश ने कन्नड़ साहित्यकार और विचारक एमएम कलबुर्गी की हत्या के विरोध में अपना साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने की घोषणा की है। एक फ़ेसबुक पोस्ट में उदय प्रकाश ने 2010-11 में अपनी कृति 'मोहन दास' के लिए मिले साहित्य अकादमी पुरस्कार को लौटाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उदय प्रकाश ने लिखा, "अब यह चुप रहने का और मुँह सिल कर सुरक्षित कहीं छुप जाने का पल नहीं है। वर्ना ये ख़तरे बढ़ते जाएंगे।" उन्होंने लिखा, "मैं साहित्यकार कलबुर्गी की हत्या के विरोध में साहित्य अकादमी पुरस्कार को विनम्रता लेकिन सुचिंतित दृढ़ता के साथ लौटाता हूँ।"

उदय प्रकाश ने लिखा कि कलबुर्गी की हत्या ने उन्हें भीतर से हिला दिया है। उन्होंने कहा है कि वे दिल्ली लौटने पर पुरस्कार और इसकी राशि सरकार को लौटा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएम कलबुर्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

कन्नड़ साहित्यकार एमएम कलबुर्गी की बीते रविवार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 30 अगस्त को कर्नाटक के धारवाड़ में हम्पी कन्नड यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डॉ एमएम कलबुर्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उनकी हत्या के विरोध में कन्नड़ साहित्यकारों और शिक्षाविदों ने भी प्रदर्शन किया था। माना जा रहा है कि उन्हें अपने विचारोत्तेजक लेखों के लिए निशाना बनाया गया है।

मंगलौर में पुलिस ने उनकी हत्या के शक़ में बजरंग दल के एक स्थानीय कार्यकर्ता को हिरासत में लिया था। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा है कि वे इस मामले में सीबीआई जांच की सिफ़ारिश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें